• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!

Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra में अपडेट्स देना बंद कर दिया है।

Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S21 सीरीज को कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra में अपडेट्स बंद।
  • यह सीरीज साल 2021 की जनवरी में पेश की गई थी।
  • Galaxy S23 सीरीज के मॉडल्स को अभी भी सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
विज्ञापन

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अपडेट देना बंद कर दिया है। कंपनी ने चुपके से, बिना शोर-शराबे के यह कदम उठाया है। Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक बताया जा रहा है लेकिन S सीरीज के ही एक लाइनअप में कंपनी ने लॉन्च से ठीक पहले अपडेट्स देना बंद कर दिया है। यह सीरीज है कंपनी की Galaxy S21 सीरीज जिसे सैमसंग ने जनवरी 2021 में लॉन्च किया था। सीरीज में कंपनी ने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स मॉडल Samsung Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और टॉप वेरिएंट Galaxy S21 Ultra को लॉन्च किया था। अगर आपके पास भी इनमें से कोई स्मार्टफोन मॉडल है तो यह खबर आप जरूर पढें। 

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra में अपडेट्स देना बंद कर दिया है। यह सीरीज साल 2021 की जनवरी में पेश की गई थी।  कंपनी ने इनके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट्स बंद कर दिए हैं। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ये तीनों ही फोन अब Samsung Security Updates पेज पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसका मतलब है कि अब इन्हें अपडेट नहीं मिलेगा। 

Galaxy S सीरीज के इन मॉड्ल्स को मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy S23 सीरीज के मॉडल्स को अभी भी सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। साथ ही गैलेक्सी A सीरीज और गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भी अपडेट्स मिलते रहेंगे। वहीं, Galaxy S22 सीरीज के मॉडल्स को अब मासिक तौर पर अपडेट्स नहीं मिलेंगे लेकिन तिमाही अवधि में अपडेट्स मिलते रहेंगे। जिसमें स्टैंडर्ड Galaxy S22, Galaxy S22 Plus, और Galaxy S22 Ultra शामिल होगा। Galaxy S21 FE 5G भी उन मॉडल्स में से है जिसे अभी अपडेट्स मिलते रहेंगे। 

Android, Security Updates नहीं मिलने से क्या होगा?

Android, Security Updates किसी भी स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्टफोन आदि के लिए जाहिर तौर पर जरूरी होते हैं। इनके माध्यम से डिवाइस में नए अपडेट्स और अपग्रेड्स मिलते रहते हैं जिससे डिवाइस समय के साथ बदल रही टेक्नोलॉजी के साथ कम्पैटिबल रहता है। वहीं, सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलने से डिवाइस की सेफ्टी को खतरा पैदा हो सकता है।

क्यों बंद हुए Samsung Galaxy S21 सीरीज के अपडेट

Samsung Galaxy S21 सीरीज को कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च किया था। उस समय कंपनी स्मार्टफोन्स के साथ 5 साल तक सिक्योरिटी और एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर अपडेट देती थी। अब इन्हें लॉन्च हुए पांच साल का समय पूरा हो गया है। इसलिए अब ये अपडेट्स के लिए योग्यता नहीं रखते हैं। लेकिन जनवरी 2024 से कंपनी ने स्मार्टफोन्स में 7 साल तक के अपडेट्स देना शुरू कर दिया है। इसलिए Samsung Galaxy S24 सीरीज के फोन 7 साल तक भी पुराने नहीं होंगे। ये फोन सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर की दृष्टि से अपडेटेड रहेंगे। इसलिए फोन खरीदते समय एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की अवधि देखना भी जरूरी होता है। इसी तरह की उपयोगी टेक जानकारी के लिए हमारे Gadgets 360 Hindi पेज को फॉलो करें। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2100
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »