Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत लॉन्‍च से पहले आई सामने! जानें

Samsung Galaxy S24 Series Price : Galaxy S24 Ultra को थोड़ा महंगा किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज की कीमत लॉन्‍च से पहले आई सामने! जानें

Photo Credit: Samsung

हालांकि सैमसंग की ओर से ऑफ‍िशियली इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

ख़ास बातें
  • नए साल में लॉन्‍च होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज
  • सीरीज के यूरोपीय मॉडलों की कीमत आई सामने
  • Galaxy S24 Ultra को थोड़ा महंगा लॉन्‍च किया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 सीरीज को नए साल में Galaxy Unpacked event (गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट) में पेश किया जाएगा। नई लाइनअप में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra को लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। बीते कई दिनों से इस सीरीज को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। सभी स्‍पेक्‍स लीक कर दिए गए हैं। कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा हुआ है। हालांकि सैमसंग की ओर से ऑफ‍िशियली इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। अब इस सीरीज की कीमत सामने आई है। बताया गया है कि यूरोपीय मॉडलों को किस दाम में पेश किया जाएगा। 

GalaxyClub की रिपोर्ट पर भरोसा करें, तो सैमसंग की नई फ्लैगश‍िप सीरीज की कीमत Galaxy S23 सीरीज की तरह ही होने की उम्‍मीद है। Galaxy S24 Ultra को थोड़ा महंगा किया जा सकता है। रिपोर्ट कहती है कि 128GB स्टोरेज वाले गैलेक्सी S24 की कीमत 899 यूरो (82,800 रुपये) होगी। 256GB वेरिएंट के दाम 959 यूरो (लगभग 88,326 रुपये) होने का अनुमान है।

Gaalxy S24+ को 1149 यूरो (लगभग 1,05,826 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा और इसका 512GB वाला वेरिएंट 1269 यूरो (लगभग 1,16,899 रुपये) में आ सकता है। Galaxy S24 Ultra का 512GB मॉडल 1569 यूरो (लगभग 1,44,534 रुपये) में आ सकता है। 

पिछली लीक रिपोर्ट के अनुसार, नई सैमसंग सीरीज में AMOLED LTPO डिस्‍प्‍ले होगा। Galaxy S24 स्‍मार्टफोन में 6.2 इंच का FHD+ पैनल होगा, जबकि Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में 6.7 इंच और 6.8 इंच का QHD+ पैनल दिया जाएगा। अल्‍ट्रा मॉडल में 200 मेगाक्पिसल का कैमरा दिए जाने की बात है, वहीं बाकी दोनों मॉडलों में 50 मेगापिक्‍सल का ट्र‍िपल कैमरा सेटअप हो सकता है। 

Galaxy S24 और Galaxy S24+ में 8 जीबी रैम दी जाएगी। Galaxy S24 Ultra में 12 जीबी रैम मिलने की बात कही गई है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेंगे, जिस पर One UI 6.1 की लेयर होगी। नई डिवाइसेज को ऑरेंज, पर्पल और वाइट कलर्स में लाया जा सकता है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »