Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की गिरी कीमत, 52 हजार रुपये सस्ता खरीदें

साल 2024 खत्म होने से पहले ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की गिरी कीमत, 52 हजार रुपये सस्ता खरीदें

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
साल 2024 खत्म होने से पहले ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस दौरान कीमत में कटौती के अलावा एक्सचेंज ऑफर से भारी बचत हो सकती है। यहां हम आपको Galaxy S23 Ultra 5G पर मिलने वाले डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल बाजार में 1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 53,200रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन 52,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »