Samsung Galaxy A38 5G का प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा हो सकता है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है
Photo Credit: Samsung
भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का Samsung Galaxy A38 5G अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A38 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A38 5G को Samsung Galaxy A58 5G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Samsung Galaxy A38 5G का प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा हो सकता है।
Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले120 Hz के रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy A38 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे टूल्स दिए जाएंगे। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह एंड्रॉयड अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy A08 को लॉन्च किया गया है।इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। Samsung Galaxy A08 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन