iPhone Duo के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है
इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले महीने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके साथ iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, नए AirPods और Apple Watch के नए मॉडल्स को भी पेश किया था। iPhone Duo को छोड़कर बाकी डिवाइसेज की सेल पहले से की जा रही है। एपल ने iPhone Duo के लिए शुक्रवार से भारत और कई इंटरनेशनल मार्केट्स में प्री-ऑर्डर शुरू किए हैं।
भारत में iPhone Duo का प्राइस, ऑफर्स
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए एपल की वेबसाइट और एपल स्टोर ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को iPhone 13 या इसके बाद के मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर कंपनी के ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है। एपल ने प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की है। इसके साथ ही American Express, Axis Bank और ICICI Bank बैंक के कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। iPhone Duo में डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। एपल का दावा है कि यह बैटरी इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील