Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

Samsung Galaxy A38 5G का प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा हो सकता है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है

Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 

Photo Credit: Samsung

भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A38 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • यह Samsung Galaxy A37 5G की जगह ले सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का Samsung Galaxy A38 5G अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A37 5G की यह जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A38 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A38 5G को Samsung Galaxy A58 5G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Samsung Galaxy A38 5G का प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स की तुलना में ज्यादा हो सकता है। 

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले120 Hz के रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy A38 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल  का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1480 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे टूल्स दिए जाएंगे। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लिए छह एंड्रॉयड अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy A08 को लॉन्च किया गया है।इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। Samsung Galaxy A08 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »