• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन

Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन

इस सीरीज के बेस मॉडल की Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा

Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा

ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro Max शामिल होगा
  • Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट होगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro Max शामिल होगा। Oppo ने बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max को 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा यूनिट वाले देश में पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।  Oppo Find X10 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में दो 200 मेगापिक्सल के कैमरा होंगे। 

Oppo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है। Oppo की वेबसाइट पर इन डिवाइसेज के लिए लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 

इस सीरीज के बेस मॉडल की Hasselblad-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में यह शामिल होगा। 

चीन में पेश किए गए Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट और ARM Mali G2 Ultra GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में ग्लास का रियर पैनल है जो कैमरा मॉड्यूल तक जाता है। Oppo ने इसे बॉर्डरलेस डिजाइन बताया है। इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »