• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल

आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल

Tesla Roadster Flying कार आज पेश हो गई है, जिसने हवा में उड़कर दिखाया कि फ्लाइंग कार कैसी हो सकती हैं।

आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल

Photo Credit: Tesla

Tesla Roadster स्पोर्ट्स कार की रेंज 482 किमी है।

ख़ास बातें
  • Tesla Roadster की रेंज 300 मील (482 किमी) तक है।
  • Tesla Roadster रॉकेट वेरिएंट की टॉप स्पीड 230 मील (370 किमी) तक है।
  • Tesla Roadster में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुपरकार कैसी हो सकती हैं और उनका लॉन्च इवेंट कैसा होना चाहिए यह Tesla के सीईओ मस्क ने दुनिया को बताया है। मस्क ने आज शुक्रवार को अपनी Roadster स्पोर्ट्स कार का नया वर्जन पेश करके ऑटोमोबाइल फैंस के होश उड़ाए हैं। Tesla ने सिर्फ Roadster का सेकेंड जरनेशन मॉडल ही पेश नहीं किया है, बल्कि यह दिखाया है कि Tesla और SpaceX के टॉप लेवल के दिमाग कैसे काम करते हैं। वैसे तो Roadster को करीब 1 दशक से भी पहले पेश किया गया था, लेकिन तब कमर्शियली कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन आज के इस इवेंट ने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं, क्योंकि इस स्पोर्ट्स कार ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है।

एलन मस्क के X पोस्ट के अनुसार, कार पहले एक एलिवेटेड कर्व ट्रैक पर जाती है और उसके बाद थोड़ी सी दूरी के लिए उड़ने लग जाती है और आसानी से लैंड करती है। यह एक प्रकार से फ्लाइंग कार का कॉन्सेप्ट है, जिससे यह पता चलता है कि भविष्य में आने वाली कार कैसे उड़ सकती हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Tesla Roadster Price (Expected)

Tesla ने भारत में आधिकारिक तौर पर Roadster के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक बेस परफॉर्मेंस वेरिएंट को ₹50 लाख में बुक कर सकते हैं, वहीं थ्रस्ट वेरिएंट के लिए ₹2.5 करोड़ बुकिंग राशि देनी होगी। ऐसी संभावना है कि इस स्पोर्ट्स कार की कीमत लगभग ₹5 करोड़ हो सकती है। इस स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा और इसे भारत में आने में 2030 तक का समय लग सकता है।

Tesla Roadster Power, Range & Speed

Roadster परफॉरमेंस एक रोड रेडी वेरिएंट है, जिसमें 2 सीट्स मिलती हैं। ट्रैक और ऑफ ट्रैक पर दमदार परफॉरमेंस के लिए एक्टिव एयरोडायनामिक्स और मल्टी मोड सक्शन सिस्टम दिया गया है।

Roadster थ्रस्ट एक रेसिंग वेरिएंट है, जिसमें 2 सीट्स मिलती हैं। इसमें मल्टी मोड सक्शन सिस्टम के साथ रियर माउंटेड कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स, जिससे यह 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे (96 किमी) की स्पीड पकड़ सकती है।

Roadster रॉकेट एक एयर रेडी वेरिएंट है, जिसमें सिर्फ सिंगल सीट मिलती है। इसमें मल्टी मोड सक्शन सिस्टम के साथ पेरी मीटर माउंटेड कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जिससे इस कार को आगे जाने, ऊपर की ओर जाने के साथ-साथ लैटरल रोटेशनल मूवमेंट में मदद मिलती है। यह कार इन खूबियों के साथ उड़ सकती है।

इस स्पोर्ट्स कार की रेंज 300 मील (482 किमी) है। वहीं टॉप स्पीड रॉकेट वेरिएंट में 230 मील प्रति घंटा (370 किमी) तक है। परफॉर्मेंस वेरिएंट 1.6 सेकेंड में 0-60 मील प्रति घंटा (96 किमी) की स्पीड पकड़ सकता है, वहीं थ्रस्ट वेरिएंट 0.9 सेकेंड में पकड़ सकता है, जबकि रॉकेट वेरिएंट को सिर्फ 0.59 सेकेंड का समय लगता है।

Latest and Breaking News on NDTV

Tesla Roadster Exterior

Roadster को एक रियल पायलेट कार कहा जा सकता है। इसमें एक्टिव एयरोडायनेमिक, मल्टी मोड सक्शन सिस्टम और कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं। इस कार के फ्रंट में छिपी हुई हेडलाइट्स हैं। इसमें फुल लंबाई वाली टेललाइट और फ्लश माउंटेड सर्फेस दिया गया है, जिससे डिजाइन मिनिमलिस्ट और टेक इंस्पायर्ड लगता है। इसमें काफी लाइट व्हील दिए गए हैं, जिनमें पतले स्पोक्स हैं, जिससे रेसिंग के दौरान सड़क पर काफी मजबूती मिलती है। कार के बाहर एयरोस्पेस टेक से इंस्पायर्ड एनो व्हाइट पेंट किया गया है। इस पेंट से UV और काफी कम तापमान में सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा इससे इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज कम होता है और जंग से सुरक्षा रहती है। इसमें गोल्ड ग्लेज्ड टिंटेड ग्लास दिए गए हैं जो लुक को और ज्यादा एन्हांस्ड करते हैं, इसके अलावा लाइट टाइटेनियम टच दिया गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

Tesla Roadster Interior

Tesla Roadster में अल्ट्रा व्हाइट इंटीरियर दिया गया है, जिसके साथ ग्रे माइक्रोसुएड डिटेलिंग और बेहतर ग्रिप के लिए सीट बोल्स्टर मिलते हैं। इसमें काफी मैनुअल कंट्रोल के साथ फिक्स्ड सीट पोजिशन है। इस कार में मैग्नीशियम, टाइटेनियम और कार्बन फाइबर जैसे लाइट और मजबूत मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »