₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में सस्ती मिल रही है।
Photo Credit: Redmi
Redmi Watch Move में 1.85 इंच की प्रीमियम एमोलेड डिस्प्ले है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में फेस्टिव सीजन के मौके पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपने लिए या अपने किसी करीबी के लिए नई स्मार्टवॉच खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम ₹2,000 के बजट में मिल रही टॉप 5 स्मार्टवॉच की बात कर रहे हैं, जिनमें Fire-Boltt Brillia, Fastrack Smart Revoltt R1, Noise Twist Go, boAt Ultima Ember 2 और Redmi Watch Move शामिल है। अमेजन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ कूपन ऑफर और बैंक ऑफर से डिस्काउंट मिल रहा है।
Fire-Boltt Brillia
Fire-Boltt Brillia में 2.02 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटर करती है। इस वॉच में 120+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ वॉयस एसिस्टेंट की सुविधा मिलती है। Fire-Boltt Brillia को ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,799 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹53 कैशबैक मिल सकता है।
boAt Ultima Ember 2
boAt Ultima Ember 2 में AOD सपोर्ट के साथ 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है। यह वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। boAt Ultima Ember 2 अमेजन पर ₹1,899 में उपलब्ध हो रही है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए 11% बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,690 हो जाएगी।
Noise Twist Go
Noise Twist Go एक राउंड डायल स्मार्टवॉच है जो कि ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 100+ वॉच फेस मिलते हैं। यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ स्लीप ट्रैकिंग और 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। अमेजन पर यह वॉच ₹1,799 में उपलब्ध हो रही है। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹53 कैशबैक पा सकते हैं।
Fastrack Smart Revoltt R1
Fastrack Smart Revoltt R1 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,499 में उपलब्ध हो रही है। अमेजन सेल में कूपन ऑफर से 7% बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम होकर ₹1,394 हो जाएगी। Fastrack Smart Revoltt R1 में 1.38 इंच की डिस्प्ले आती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है, जिसके साथ एआई वॉयस एसिस्टेंट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Redmi Watch Move
Redmi Watch Move अमेजन पर ₹2,199 में लिस्ट की गई है। अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर ₹65 कैशबैक मिल सकता है। यह वॉच 1.85 इंच की प्रीमियम एमोलेड डिस्प्ले से लैस की गई है। इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक चल सकती है। इसमें ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला