• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे

हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे

Jio, Airtel और Vodafone Idea के साल भर की वैधता वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।

हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

साल भर की वैधता वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।

ख़ास बातें
  • 365 दिन वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।
  • Jio, Airtel और VI के 365 दिन वाले प्लान अनलिमिटेड कॉल और डाटा देते हैं।
  • Jio, Airtel और VI के 365 दिन वाले प्लान में डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
विज्ञापन

अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो देश में दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां साल भर की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं। आज हम Jio, Airtel और Vodafone Idea तीन ऐसे प्लान की बात कर रहे हैं, जिनमें डेली 2GB हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसमएमएस मिलते हैं। इसके अलावा ये प्लान कई फ्री फायदे जैसे कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एआई प्लान, फ्री रोमिंग समेत कई कूपन भी प्रदान करते हैं। आइए 365 दिनों की वैधता वाले इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Jio का ₹3599 वाला प्लान
Jio के ₹3599 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 912.5GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। वहीं वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। Jio एनिवर्सरी बेनिफिट के तौर पर JioHotstar मोबाइल+हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें JioTV Pro पैक दिया जाता है, जिससे 1000+ टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। डाटा बूस्टर में 120GB अतिरिक्त डाटा आता है। इसके अलावा JioAICloud में फ्री 50GB स्टोरेज आती है। अन्य फायदों में ₹35,100 वाला Google Gemini का 18 महीने का प्रो प्लान फ्री मिलता है। इस प्लान के साथ EaseMyTrip, AJIO और Cinépolis के कूपन मिलते हैं। सबसे आखिर में ₹1590 वाला Canva Pro Lite भी फ्री दिया जाता है।

Airtel का ₹3599 वाला प्लान
Airtel के ₹3599 वाले प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान डेली 2GB डाटा प्रदान करता है, वहीं वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही साथ डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य फायदों में 12 महीनों के लिए ₹4 हजार वाला Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यह प्लान एयरटेल सेफ नेटवर्क, फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले से फ्री कंटेंट प्रदान करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड कम होकर 64kbps तक हो जाती है।

Vodafone Idea ₹3599 प्लान
Vodafone Idea के इस प्लान में डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक चलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में रोमिंग बेनिफिट्स के तौर पर 5 दिनों के लिए 1GB डाटा, 50 मिनट तक आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स और अनलिमिटेड एसएमसएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। वीकेंड डाटा रोलओवर में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का बचा हुआ डाटा शनिवार-रविवार इस्तेमाल किया जा सकता है। हर महीने 2GB तक डाटा बैकअप की सुविधा मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »