ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) से भी Samsung Galaxy F70 5G को सर्टिफिकेशन मिला है। इससे देश में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 Pro 5G को पेश किया गया है
Photo Credit: Samsung
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy F70 5G की दो सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इन लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Samsung Galaxy F70 5G की मॉडल नंबर - SM-E176E और कोडनेम - a17x के साथ लिस्टिंग हुई है। यह कोडनेम Samsung Galaxy A17 5G से भी जुड़ा है। इससे सैमसंग के समान हैंडसेट को F-सीरीज के वर्जन के तौर पर लाने का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है और इस वजह से यह कहना मुश्किल है कि Samsung Galaxy F70 5G का हार्डवेयर Samsung Galaxy A17 5G के समान होगा या नहीं।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ( BIS) से भी Samsung Galaxy F70 5G को सर्टिफिकेशन मिला है। इससे देश में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। भारत में पिछले वर्ष अगस्त में Samsung Galaxy A17 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच फुल HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1330 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A17 5G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy F70 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला