भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Tecno Spark 50S 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Tecno

इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है
  • Tecno Spark 50S 5G में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री 20 अक्टूबर से Amazon के जरिए की जाएगी
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno ने Tecno Spark 50S 5G को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। Tecno Spark 50S 5G में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। Tecno Spark 50S 5G में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन दी गई है। 

Tecno Spark 50S 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Tecno Spark 50S 5G की बिक्री 20 अक्टूबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

Tecno Spark 50S 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 2.0 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.5 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Tecno Spark 50S 5G की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 168 x 79 x 8 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है। हाल ही में इस सीरीज में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह  Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 का इस्तेमाल किया गया है। Tecno Spark 50 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »