Samsung को नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ भारत में iPhone को टक्कर देने की उम्मीद

देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग का पहला स्थान था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 16:50 IST
ख़ास बातें
  • सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एपल का पहला स्थान है
  • इस सेगमेंट में 1,000 डॉलर से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं
  • एपल के नई आईफोन सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

सैमसंग अगले महीने देश में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करेगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung को उम्मीद है कि उसके नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 भारत में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन में आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple टॉप पर है। 

सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने बताया कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत की है। Counterpoint Research के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग का पहला स्थान था। कंपनी की 45,000 रुपये से अधिक प्राइस वाली अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर हिस्सेदारी 247 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, इस कैटेगरी में एपल 62 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है। 

सैमसंग अगले महीने देश में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Tab S9 सीरीज और Galaxy Watch 6 सीरीज भी लॉन्च करेगी। कंपनी के Galaxy Z Fold 5 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये, 512 GB का 1,64,999 रुपये और 1 TB स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,84,999 रुपये है। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 512 GB का 1,09,999 रुपये रखा गया है। Samsung Galaxy Z Flip 5 ओवरक्लॉक्ड सीपीयू और जीपीयू कोर के साथ कस्टम Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। यह वॉटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड है और डिस्प्ले और इसके रियर ग्लास पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 प्रोटेक्शन है। इसमें 3,700mAh की बैटरी मिलेगी। 

कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO (साउथवेस्ट एशिया), J B Park ने बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी। सैमसंग ने पिछले वर्ष दिसंबर से देश में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का कहना है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्सकी हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक होगी। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile, Display, Sensor, Apple, Market, IPhone, Segment, Demand, Launch, Samsung, Foldable, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.