• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में

Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में

Google ने Gemini 4 Neon AI मॉडल की मदद से Neon Scramble नाम का 3D गेम तैयार किया है। इसमें Google Maps के पीले Pegman कैरेक्टर को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा। गेम में असली OpenStreetMap डेटा का इस्तेमाल किया गया है।

Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में

Google के Neon Scramble गेम में Pegman टोक्यो की सड़कों पर ट्रैफिक से बचकर दौड़ता है

ख़ास बातें
  • Google ने Gemini 4 Neon की मदद से Neon Scramble गेम बनाया
  • गेम में Google Maps के Pegman को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा
  • 654 सड़कें, 70 रेलवे लाइनें और 280 इमारतें मैप में शामिल
विज्ञापन

Google ने AI की मदद से एक नया 3D गेम तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ी को Google Maps के मशहूर पीले कैरेक्टर Pegman को टोक्यो की सड़कों पर दौड़ाना होगा। इस गेम का नाम Neon Scramble है। इसमें टोक्यो के Shibuya Scramble Crossing से रेस शुरू होती है और खिलाड़ी को ट्रैफिक व दूसरी बाधाओं से बचते हुए Google की बिल्डिंग तक पहुंचना होता है। इस गेम को बनाने के लिए Google के Gemini 4 Neon AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी खास बात यह है कि गेम की दुनिया तैयार करने के लिए असली OpenStreetMap डेटा का इस्तेमाल हुआ है।

Neon Scramble की सबसे खास बात इसका 3D मैप है। Google के मुताबिक, Gemini 4 Neon की मदद से करीब 10 लाख टोकन के OpenStreetMap डेटा को एक खेलने योग्य आर्केड मैप में बदला गया है। इसमें टोक्यो की 654 सड़कें, 70 रेलवे लाइनें और 280 इमारतों के फुटप्रिंट शामिल हैं। यानी गेम में दिखाई देने वाला शहर असली लोकेशन के मैप डेटा पर आधारित है। इसमें कस्टम Web Audio का इस्तेमाल भी किया गया है।

Neon Scramble में खिलाड़ी को Google Maps के पीले Pegman कैरेक्टर को कंट्रोल करना होता है। इसका लक्ष्य Shibuya Scramble Crossing से दौड़ शुरू करके Google की बिल्डिंग तक पहुंचना है। रास्ते में सड़क पर चलती कारों और दूसरी बाधाओं से बचना होगा। गेम में तेज रफ्तार से दौड़ने, बाधाओं के नीचे स्लाइड करने और ट्रैफिक के बीच से निकलने जैसे एक्शन देखने को मिलते हैं।

इसमें Score, Speed और Combo जैसे इंडिकेटर दिए गए हैं। इसके अलावा Near Miss के जरिए किसी बाधा या गाड़ी के बेहद करीब से निकलने पर भी पॉइंट मिलते हैं। गेम के इंटरफेस में Auto-Pilot और Photo Mode के ऑप्शन भी दिए गए हैं। Google के पोस्ट के मुताबिक, इस 3D रनर गेम को Gemini 4 Neon की मदद से तैयार किया गया है। इसमें AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मैप डेटा को गेम की दुनिया में बदलने के लिए किया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  2. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  3. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  4. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  5. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  7. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  8. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  9. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  10. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »