• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Tab S10+ टैबलेट लॉन्च से पहले कंपनी के सपोर्ट पेज पर आया नजर, फीचर्स लीक

Samsung Galaxy Tab S10+ टैबलेट लॉन्च से पहले कंपनी के सपोर्ट पेज पर आया नजर, फीचर्स लीक

इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy Tab S10+ टैबलेट लॉन्च से पहले कंपनी के सपोर्ट पेज पर आया नजर, फीचर्स लीक

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Tab S9 में 11 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • । सैमसंग UK वेबसाइट पर इस टैबलेट को देखा गया है।
  • सीरीज में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर आने की भी संभावना है।
  • इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Samsung टैबलेट सेग्मेंट में जल्द ही नए फ्लैगशिप टैबलेट को पेश कर सकती है। यह कंपनी का नया Galaxy Tab S10 लाइनअप होगा। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर सैमसंग ने कोई संकेत नहीं दिया है, सीरीज के एक मॉडल को कंपनी के सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। जिससे पता चलता है कि टैबलेट जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy Tab S10+ लॉन्च से पहले कंपनी के सपोर्ट पेज पर स्पॉट हुआ है। सैमसंग UK वेबसाइट पर इस टैबलेट को देखा गया है। 91 मोबाइल्स की ओर से दावा किया गया है कि नया फ्लैगशिप टैबलेट SM-X820 और SM-X826B मॉडल नम्बरों के साथ लिस्टेड है। दो मॉडल नम्बर दरअसल डिवाइस के वाइ-फाइ ऑनली, और सेल्युलर कनेक्टिविटी वेरिएंट्स का संकेत देते हैं। हालांकि वेबसाइट पर इस डिवाइस के किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में पता नहीं चलता है, लेकिन इतना तय है कि टैबलेट अब जल्द लॉन्च होने वाला है। 

Galaxy Tab S10 टैबलेट सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि यह Galaxy Tab S9 की सक्सेसर होगी। लेकिन इसमें बेस मॉडल नदारद रह सकता है। यानी सीरीज में कंपनी केवल दो मॉडल, Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra को लॉन्च कर सकती है। दोनों ही टैबलेट्स को लेकर हाल ही में एक लीक सामने आया था जिसमें इनके डिजाइन का खुलासा हुआ है। Galaxy Tab S10+ सिल्वर कलर में नजर आया है और इसके रियर पैनल में दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। सीरीज में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर आने की भी संभावना है। 

सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Tab S10+ और Galaxy Tab S10 Ultra टैबलेट्स के प्रोसेसर की बात करें तो एक पॉपुलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग में इसकी जानकारी मिलती है। जिसके मुताबिक इस सीरीज में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। लेकिन संभावना यह भी जताई गई है कि Galaxy Tab S10 Ultra को कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पेश कर सकती है। बहरहाल, इन दोनों डिवाइसेज के बारे में सीमित जानकारी उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही कंपनी इनके लिए अधिकारिक रूप से कोई घोषणा कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »