Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस

Redmi K30 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस

Redmi K30 Pro को भारत में लॉन्च करने की जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • दोनों रेडमी स्मार्टफोन 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं
  • रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 2,999 (करीब 32,500 रुपये) से शुरू
विज्ञापन
Redmi K30 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का यह बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन बेहद ही प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, LPDDR5 रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी लॉन्च किया है। जैसा कि कंपनी ने पहले ही टीज़र ज़ारी करके बताया था कि दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इन्हें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह मिली है। इसके अलावा ये पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हैं। गौर करने वाली बात है कि 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और टेलीफोटो लेंस ऑप्टिकली स्टेबलाइज़ हैं।
 

Redmi K30 Pro price

रेडमी के30 प्रो की कीमत CNY 2,999 (करीब 32,500 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 3,399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट के प्रीमियम 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (करीब 40,000 रुपये) होगी।

Redmi K30 Pro Zoom Edition की कीमत CNY 3,799 (करीब 41,000 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आएगा। स्मार्टफोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 3,999 (करीब 43,000 रुपये) होगी।

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition हैंडसेट मूनलाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे रंग में आएंगे। इन्हें भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Redmi K30 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी के30 प्रो और रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलते हैं। इनमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 RAM दिया गया है। हालांकि रेडमी के30 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में LPDDR4X रैम और UFS 3.0 स्टोरेज है।

Redmi K30 Pro चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX686 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
 
k30pro

Redmi K30 Pro Zoom Edition के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 3 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। लेकिन इसमें मैक्रो कैमरे की जगह 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X  डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। दोनों ही फोन में सेल्फी की जिम्मेदारी 20 मेगापिक्सल के पॉप-अप कैमरे पर है।

शाओमी के इन दोनों ही फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी है। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition हैंडसेट 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं और ये 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »