• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू

हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू

Google यूजर्स के लिए अपने गूगल अकाउंट को मैनेज करना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि Google अकाउंट कई Google प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड होते हैं।

हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू

Photo Credit: Pexels/AS Photography

Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं।

ख़ास बातें
  • Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं।
  • Google यूजर्स के लिए अपने गूगल अकाउंट को मैनेज करना बहुत ज्यादा जरूरी है।
  • Google अकाउंट कई Google प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड होते हैं।
विज्ञापन

Google यूजर्स के लिए अपने गूगल अकाउंट को मैनेज करना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि Google अकाउंट कई Google प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड होते हैं। इससे यूजर्स एक ही साइन-इन ऑप्शन से टेक कंपनी की अलग-अलग सर्विस का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स को सिर्फ अपना पासवर्ड दर्ज करना है और एक ही Google अकाउंट से Google Docs, Google Drive, Gmail और दूसरी सर्विस में लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपने काम के हिसाब से एक ही समय में कई डिवाइस से अपने Google अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा जब आपको अपने स्मार्टफोन के लिए कोई ऐप या गेम खरीदना होता है तो आपकी पेमेंट की जानकारी गूगल प्ले स्टोर पर सेव हो जाती है, जिसे Google अकाउंट से एक्सेस किया जा सकता है। इसलिए Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करना काफी जरूरी है और यह सुरक्षा में अतिरिक्त परत जोड़ता है। आइए जानते हैं कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करके अपने Google अकाउंट को सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत कैसे दी जा सकती है।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के फायदे


Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई फायदे हैं। यह हैकर्स और गलत एक्सेस पाने वाले लोगों से सुरक्षा में एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। अगर आपका Google अकाउंट का पासवर्ड लीक हो जाए या चोरी हो जाए तो भी गलत इस्तेमाल करने वाले लोग दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप को पूरा किए बिना आपके अकाउंट का अनऑथराइज्ड एक्सेस नहीं ले पाएंगे। इससे Google अकाउंट हैक होने की संभावना कम हो जाती है।

अगर आपके Google अकाउंट में जरूरी जानकारी और निजी डेटा जैसे कि आपका नाम, पता और फाइनेंशियल जानकारी हैं तो टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस डेटा को चोरी होने से बचा सकता है। इसके अलावा अगर कोई गलत इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति पासवर्ड देने के लिए मजबूर करके यूजर्स के Google अकाउंट के जरिए स्कैम करने की कोशिश करता है तो टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस अकाउंट को हैक करने से रोक सकता है।

Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें ऑन

  • अपने पीसी या स्मार्टफोन पर गूगल क्रॉम या कोई दूसरा ब्राउजर खोलना है।
  • स्क्रीन के ऊपर-बाएं कॉर्नर में दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
  • इसके बाद मैनेज योर गूगल अकाउंट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब बाईं ओर दिए गए डैशबोर्ड में सिक्योरिटी एंड साइन इन बटन पर टैप करना है।
  • फिर हाउ यू साइन इन टू गूगल मीनू के अंदर 2-स्टेप वेरिफिकेशन बटन पर टैप करना है।
  • अब यूजर्स को अपना पासवर्ड दर्ज करना है। सेकेंड स्टेप्स मीनू वाली एक नई स्क्रीन नजर आएगी।
  • यूजर्स अपने Google अकाउंट के लिए दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप के तौर पर पासकी और सिक्योरिटी की, गूगल प्रॉम्प्ट, ऑथेंटिकेटर, फोन नंबर और बैकअप कोड सेट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »