Redmi K30 Pro Zoom Edition का 12 जीबी रैम वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi K30 Pro Zoom Edition में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल स्नैपर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है।

Redmi K30 Pro Zoom Edition का 12 जीबी रैम वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi K30 Pro Zoom Edition में 64MP क्वाड कैमरा सेटअप है

ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro Zoom Edition में फिलहाल 8 जीबी रैम आती है
  • जल्द 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन
  • फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
Redmi K30 Pro Zoom Edition स्मार्टफोन 12 जीबी रैम विकल्प के साथ रिटेल साइट JD.com पर लिस्ट हुआ है। यह फोन कुछ दिनों पहले चीन में लॉन्च किया गया था, उस वक्त इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का ही ऐलान किया गया था। हालांकि, अब इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन 12 जीबी रैम विकल्प में भी पेश किया जा सकता है। JD.com पर इस 12 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कथित कीमत को भी लिस्ट किया गया है।

चीनी रिटेल साइट JD.com ने Redmi K30 Pro Zoom Edition फोन को लिस्ट किया था, लेकिन लिस्टिंग को तुरंत हटा दिया गया। हालांकि, GizmoChina ने इसे हटाने से पहले ही इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक 12 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 47,500 रुपये) होगी।

रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन चीन में लॉन्च के वक्त दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था- 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसमें नए 12 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी इसमें जल्द ही शामिल करने जा रही है। हालांकि, इस बारे में कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया गया है। याद दिला दें, रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन फोन के 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 41,000 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 43,000 रुपये) है।
 

Redmi K30 Pro Zoom Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एचडीआर+ एमोलेड डिस्प्ले जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स है और इसका 5,000,000:1 कॉनट्रास्ट रेशियो है। इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR5 RAM दिया गया है।

रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन कैमरा की बात करें, तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल स्नैपर है। इसमें एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है, जो आपको 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम देगा। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है।

Xiaomi के इस सब ब्रांड में 256 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-मोड 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में आपको 4,700 एमएएच बैटरी के साथ 30 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »