Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ

Airtel ने आज भारत में अपने टेलीकॉम प्लान के साथ नए फायदों का ऐलान किया है, जिनका लाभ फैमिली पोस्टपेड प्लान वाले यूजर्स ले पाएंगे।

Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ

Photo Credit: Pexels/Dextar Studio

एयरटेल के प्लान में Apple की iCloud+ सर्विस को जोड़ा गया है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल के ₹999 वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
  • एयरटेल के ₹999 वाले प्लान रोजाना 100 SMS प्रदान करता है।
  • एयरटेल के ₹999 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
विज्ञापन

Airtel ने आज भारत में अपने टेलीकॉम प्लान के साथ नए फायदों का ऐलान किया है, जिनका लाभ फैमिली पोस्टपेड प्लान वाले यूजर्स ले पाएंगे। इस दौरान ₹999 और उससे अधिक दाम वाले पोस्टपेड प्लान में Apple का iCloud+, Apple TV और Apple Arcade जोड़ा गया है। टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि अपडेट किए गए फैमिली प्लान कनेक्टिविटी के साथ-साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट और अन्य सर्विस लेकर आते हैं। इक ही प्लान के तहत यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज, एप्पल की स्ट्रीमिंग सर्विस के एक्सेस के साथ गेम्स का कैटलॉग मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel ने पोस्टपेड प्लान में शामिल किया iCloud+
Airtel ने ₹999 और उससे अधिक कीमत वाले पोस्टपेड प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के Apple की iCloud+ सर्विस को जोड़ा है, जिसके ग्राहक बिना कुछ खर्च किए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें iCloud स्टोरेज के साथ-साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी शामिल किया गया है। टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए ऐसे 4 प्लान प्रदान करती है, जिसमें ₹999 वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है।

एयरटेल का ₹999 वाला प्लान:
एयरटेल के ₹999 वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 SMS प्रदान करता है। इसके अलावा एयरटेल की Fastlane टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनलिमिटेड डेटा मिलता है। अन्य फायदों की बात करें तो  यूजर्स को Amazon Prime, Google One, JioHotstar और Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस मिलता है। यह एक फैमिली प्लान है जो कि एक ही प्लान में 3 सिम कार्ड तक का सपोर्ट करता है।

इसके अलावा एयरटेल के ₹1,199 और ₹1,399 कीमत वाले महंगे प्लान भी हैं, जिनमें एक ही कनेक्शन पर 4 सिम कार्ड तक जोड़े जा सकते हैं और Netflix का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। वहीं सबसे महंगा प्लान ₹1,749 का है और इसमें एक ही कनेक्शन से 5 सिम कार्ड तक जोड़े जा सकते हैं।

एयरटेल में मार्केट ऑपरेशन्स के डायरेक्टर अमित त्रिपाठी ने कहा कि "हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान ऑफर में Apple का iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को जोड़ते हुए हम इस ऑफर को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं, ग्राहकों को और ज्यादा वैल्यू दे रहे हैं और एयरटेल के अनुभव को और बेहतर बना रहे हैं।"

मौजूदा और नए ग्राहक एयरटेल ऐप के जरिए या एयरटेल स्टोर पर जाकर प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। Apple ने हाल ही में चुनिंदा देशों में अपने iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ मिलने वाले फायदों को बढ़ाया था। लेटेस्ट अपडेट के साथ भारत में iCloud+ सब्सक्रिप्शन में अब बिना किसी अतिरिक्त लागत के Apple TV और Apple Arcade शामिल है। अपडेटेड सब्सक्रिप्शन क्लाउड स्टोरेज के साथ-साथ Apple की स्ट्रीमिंग और गेमिंग सर्विस का एक्सेस देगा। कंपनी ने चुनिंदा क्षेत्रों में एप्पल म्यूजिक सिलेक्ट भी जोड़ा है। भारत में iCloud+ प्लान की कीमत  ₹75 प्रति माह से शुरू होती है जो कि 50GB क्लाउड स्टोरेज वाले बेसिक प्लान है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »