Oppo ने चीन में Find X10 सीरीज में विस्तार करते हुए आज Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Find X10 Pro Max में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।
Oppo ने चीन में Find X10 सीरीज में विस्तार करते हुए आज Oppo Find X10 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Find X10 Pro Max में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo Find X10 Pro Max के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग ₹97,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,000), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग ₹1,14,000) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग ₹1,28,000) है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 24 सितंबर से ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस फोन को ग्राहक लाइट टाइटेनियम, मून व्हाइट और वार्म ऑरेंज में आता है।
Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है। Find X10 Pro Max में फ्लैगशिप 2nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali G2 Ultra GPU है। इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। Find X10 Pro Max में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 50W वायरलेस का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X10 Pro Max के रियर में f/1.5 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.1 अपर्चर के साथ 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस और NavIC शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.32 मिमी, चौड़ाई 76.57 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन लगभग 235 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू