Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Lava ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है।

Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

Photo Credit: Lava/OnePlus/Poco

Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

ख़ास बातें
  • Lava Virat Curve 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है।
  • OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।
  • Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।
विज्ञापन

Lava ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोनLava Virat Curve 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला OnePlus N6 और Poco M8 5G से हो रहा है। Lava Virat Curve 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus N6 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। आइए Lava Virat Curve 5G, OnePlus N6 और Poco M8 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

Lava Virat Curve 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच की  Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus N6 में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Lava Virat Curve 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। जबकि OnePlus N6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर मिलता है। वहीं Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Lava Virat Curve 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि OnePlus N6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। वहीं Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप

Lava Virat Curve 5G के रियर में ईआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus N6 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। 

फ्रंट कैमरा

Lava Virat Curve 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus N6 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Poco M8 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »