विज्ञापन से किया गुमराह! Xiaomi पर चीन में लगा जुर्माना

Xiaomi पर चीन में झूठे विज्ञापन के लिए 20,000 युआन (लगभग 2,35,670 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन से किया गुमराह! Xiaomi पर चीन में लगा जुर्माना

आरोप है कि शाओमी ने पीपुल्‍स रिपब्लिक ऑफ चाइना के विज्ञापन कानून का उल्‍लंघन किया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi पर चीन में गलत विज्ञापन के लिए जुर्माना लगा है
  • कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस की गलत जानकारी दी थी
  • चीन सरकार ने हाल के महीनों में टेक कंपनियों पर सख्ती की है
विज्ञापन
Xiaomi ने जब स्‍मार्टफोन मार्केट में शुरुआत की थी, तब उसके विज्ञापनों की संख्या ज्‍यादा नहीं थी।  शाओमी के डिवाइस को इसके कस्टमर्स से प्रचार मिलता था। अब कंपनी अपने डिवाइसेज का जमकर प्रचार करती है। इन्‍हीं विज्ञापनों में से एक की वजह से उस पर पेनल्‍टी लगी है। Xiaomi पर चीन में झूठे विज्ञापन के लिए 20,000 युआन (लगभग 2,35,670 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना चीनी सरकार के मार्केट सुपरविजन डिपार्टमेंट ने लगाया है। आरोप है कि शाओमी ने चीन के विज्ञापन कानून का उल्‍लंघन किया है। 

ITHome की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले साल Tmall पर Redmi K30 5G के बैनर ऐड में गलती की थी। इसकी प्रमोशनल इमेज में कहा गया था कि स्‍मार्टफोन में 'सैमसंग AMOLED डिस्प्ले' फीचर है, जबकि वास्तव में यह स्‍मार्टफोन LCD पैनल को सपोर्ट करता है। ऐसा लगता है कि बैनर ऐड के इन-चार्ज ने ऐड की फाइनल इमेज को क्रॉस चेक नहीं किया। जिसने भी यह गलती की, शायद उसे Redmi K30 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की वजह से कन्‍फ्यूजन रहा होगा। 

बात करें कंपनी की अप‍कमिंग डिवाइस की, तो Xiaomi 12 सीरीज कंपनी की आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज होगी। इसकी लॉन्च तारीख कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुकी है। अब खुद कंपनी ने लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। शाओमी 12 सीरीज चीनी मार्केट में आगामी 28 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस सीरीज के तहत कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि Xiaomi 12 सीरीज में Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।

कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्टर शेयर किया है। जानकारी दी गई है कि फ्लैगशिप Xiaomi 12 सीरीज चीनी मार्केट में 28 दिसंबर को लॉन्च की जाने वाली है। पोस्टर से यह साफ नहीं है कि 28 दिसंबर को कंपनी शाओमी 12 सीरीज के तहत कितने व कौन-से स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, शाओमी एग्जिक्यूटिव्स ने अपने वीवो हैंडल्स के जरिए संकेत दिए हैं कि कंपनी इस दिन कम से कम तीन स्मार्टफोन शाओमी 12 सीरीज के तहत पेश कर सकती है।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, False Advertising, Redmi K30 5G, China
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »