10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले

Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले

Photo Credit: Oppo

Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro Max 5G में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है
  • फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट है
  • 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ ग्लोबल एंट्री हुई
विज्ञापन

Oppo ने अपने A7 Pro Max 5G को चीन के बाद अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। फोन में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oppo A7 Pro Max 5G की ग्लोबल कीमत बाजार के हिसाब से अलग है। ऑस्ट्रिया में इसका 6GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल €599 यानी करीब ₹65,800 में आया है। वहीं मलेशिया और थाईलैंड में 8GB + 256GB वेरिएंट क्रमशः MYR 2,299 और THB 19,999 में उपलब्ध है, जो करीब ₹54,000 और ₹57,500 के बराबर हैं। ग्लोबल मॉडल Surfing Blue और Lunar Black रंगों में आता है। भारत में इस फोन की कीमत और लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Oppo A7 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Oppo की A सीरीज में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी है। इसे 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, जिससे USB के जरिए दूसरे डिवाइस को पावर दी जा सकती है। Oppo के मुताबिक बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.57mm और वजन करीब 224-226 ग्राम है। वजन रंग और वेरिएंट के हिसाब से थोड़ा अलग है।

फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है और यह 60Hz, 90Hz और 120Hz के बीच अपने आप बदल सकता है। Oppo के ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के मुताबिक डिस्प्ले की स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5 फीसदी है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल बाजार के हिसाब से रैम और स्टोरेज में अंतर है। ऑस्ट्रिया में 6GB + 256GB और मलेशिया व थाईलैंड में 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन उपलब्ध है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 और रैम के लिए LPDDR4X तकनीक दी गई है।

कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो रिकॉर्डिंग अधिकतम 1080p पर 30fps तक ही होती है।

फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे धूल और तेज पानी की धार से सुरक्षा मिलती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और IR रिमोट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »