Portronics ने बाजार में नया 3 इन 1 कॉर्डलेस क्लीनिंग डिवाइस Portronics Mopcop Duo लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Portronics
Portronics Mopcop Duo एक 3 इन 1 कॉर्डलेस डिवाइस है।
Portronics ने बाजार में नया 3 इन 1 कॉर्डलेस क्लीनिंग डिवाइस Portronics Mopcop Duo लॉन्च कर दिया है। इससे घरों में आसानी से सफाई की जा सकती है। कंपनी इस डिवाइस को कॉम्पैक्ट और लाइटवेट बनाया है, जिससे इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है और घर में रखा जा सकता है। इस डिवाइस में हाई परफॉर्मेंशन ब्रशलेस मोटर दी गई है जो कि 17,000Pa तक सक्शन प्रदान करती है, जिससे धूल, क्रंब्स, जानवरों के बाल और रोजमर्रा की गंदगी को हटाया जा सकता है। Mopcop Duo में ड्यूल लेयर वॉशेबल HEPA फिल्टर दिया गया है जो कि धूल से छोटे पार्टिकल्स और 90 मिली डस्ट कप है जो कि धूल को एकत्रित करता है। यहां हम आपको Portronics Mopcop Duo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Portronics Mopcop Duo की कीमत ₹4,099 (MRP ₹6,999) है। यह डिवाइस वर्तमान में Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। यह सिर्फ व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
Mopcop Duo का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की सतहों और जगहों जैसे कि फर्श, सोफा, कार, कंप्यूटर और मुश्किल जगहों पर जहां पहुंचना मुश्किल होता है, वहां किया जा सकता है। Portronics Mopcop Duo एक 3 इन 1 कॉर्डलेस डिवाइस है जो किवैक्यूम क्लीनर, फ्लोर मॉप और एयर ब्लोअर का काम करता है। इसमें ब्रशलेस मोटर दी गई है। इसके जरिए 17,000Pa तक सक्शन मिलता है। इसमें तीन 2000mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई हैं, जिन्हें यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसे एक बार चार्ज करके 30 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 2 स्पीड मोड मिलते हैं। फिल्टर की बात करें तो इसमें ड्यूल-लेयर वॉशेबल HEPA फिल्टर दिया गया है। डस्ट कप की कैपेसिटी 90 मिली है। इसमें अलग होने वाली 90° फ्लेक्सिबल मॉप रॉड है। वहीं ब्लोअर नोजल वाइड टू नेरो हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक