iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

iQOO Z11 Lite 5G के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 17,499 रुपये का है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की आगामी Great Indian Festival Sale में यह स्मार्टफोन प्रमोशनल ऑफर में 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा

iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है
  • iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO ने भारत में iQOO Z11 Lite 5G का नया RAM और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। देश में इस स्मार्टफोन को जुलाई में RAM और स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। 

iQOO Z11 Lite 5G के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 17,499 रुपये का है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की आगामी Great Indian Festival Sale में यह स्मार्टफोन प्रमोशनल ऑफर में 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा। भारत में iQOO की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट नहीं दिखा है। iQOO Z11 Lite 5G के 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 19,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 21,499 रुपये और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 24,499 रुपये का है। 

iQOO Z11 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। iQOO Z11 Lite 5G में 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »