Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड

Motorola Signature 27 का रियर डिजाइन बहुत ही खास और अलग है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है।

Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature 27 को आज मार्केट में पेश किया जा रहा है। फोन को कंपनी Snapdragon Summit में दुनिया के सामने रखेगी।

ख़ास बातें
  • Motorola Signature 27 का रियर डिजाइन बहुत ही खास और अलग है।
  • फोन को कंपनी Snapdragon Summit में दुनिया के सामने रखेगी।
  • Motorola Signature 27 में कंपनी ने Bang & Olufsen की ऑडियो ट्यूनिंग दी है
विज्ञापन

Motorola Signature 27 आज मार्केट में पेश होने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस फोन के साथ Motorola बहुत कुछ नया करने जा रही है। काफी समय से कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन Motorola Signature 27 के साथ बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है। कंपनी ने फोन का डिजाइन रिवील कर दिया है। इसके रियर में चार कैमरा नजर आ रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल एकदम से अलग है। साथ ही इसमें खास Bang & Olufsen का ऑडियो मिलने वाला है। कंपनी ने इसे लेकर बड़े दावे किए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola Signature 27 Launch Today

Motorola Signature 27 को आज मार्केट में पेश किया जा रहा है। फोन को कंपनी Snapdragon Summit में दुनिया के सामने रखेगी। इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। 

Motorola Signature 27 Design

Motorola Signature 27 का रियर डिजाइन बहुत ही खास और अलग है। फोन के रियर में कैमरा लेंस किसी खास आइलैंड में मौजूद नहीं हैं। चारों कैमरा रियर पैनल के टॉप में एक उठे हुए हिस्से में रखे गए हैं।

Motorola Signature 27 launch Today

Motorola Signature आज दुनिया के सामने पेश होने जा रहा है
Photo Credit: Motorola

तीन कैमरा हॉरिजॉन्टल प्लेसमेंट में हैं। जबकि नीचे की तरफ एक मैटे फिनिश वाली पट्टी नजर आती है। इसमें बाईं ओर चौथा कैमरा मौजूद है। फिर इसके विपरीत दाईं और एक और रिंग मौजूद है जो कि LED फ्लैश है। इनके बीच में Bang & Olufsen ऑडियो ब्रांडिंग को अंकित किया गया है। 

रियर पैनल के ठीक बीच में Motorola का M लोगो नजर आता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी बताया गया है। फोन दो कलर्स में नजर आया है। मोटोरोला सिग्नेचर 27 के फ्रेम के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी दिए गए हैं। फ्रेम के ऊपरी हिस्से में दो स्पीकर ग्रिल भी दिखाई देते हैं।

Audio by Bang & Olufsen

Motorola Signature 27 में कंपनी ने Bang & Olufsen की ऑडियो ट्यूनिंग दी है। दावा किया गया है कि इस प्रीमियम फोन के साथ कंपनी प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस भी यूजर्स को देने जा रही है। Bang & Olufsen के साथ भागीदारी की घोषणा करते हुए Lenovo के स्वामित्व वाली ब्रांड ने कहा कि वह अपने प्रीमियम डिवाइस पोर्टफोलियो में Bang & Olufsen के माध्यम से बहेतरीन साउंड एक्सपीरियंस देने जा रही है। बैंग एंड ओल्फसेन डेनमार्क का एक लग्जरी ऑडियो-ट्यूनिंग ब्रांड है।

कंपनी ने बताया है कि यह भागीदारी मोबाइल इनोवेशन, डिजाइन और खुद को अभिव्यक्त करने में मोटोरोला की विशेषज्ञता को, साउंड और शानदार डिजाइन के क्षेत्र में Bang & Olufsen की सदियों पुरानी विरासत के साथ जोड़ने का काम करेगी। यानी कुल मिलाकर Motorola Signature 27 के साथ कंपनी डिजाइन और साउंड में कोई कसर छोड़ती नहीं दिख रही है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय Motorola Signature 27 के रूप में मोटोरोला के पिटारे से क्या निकल कर आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »