Realme का 11 Pro+ 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह मौजूदा मोबाइल कैमरा में सबसे अधिक रिजॉल्यूशन है

Realme का 11 Pro+ 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का होगा कैमरा

इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा
  • यह मौजूदा मोबाइल कैमरा में सबसे अधिक रिजॉल्यूशन है
  • कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में नहीं बताया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 11 Pro+ 5G चीन में बुधवार को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का टीजर जारी किया है। Realme ने यह जानकारी दी थी कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह मौजूदा मोबाइल कैमरा में सबसे अधिक रिजॉल्यूशन है। कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। 

कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में 200 मेगापिक्सल के सेंसर वाले नंबर सीरीज के एक स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसके Realme 11 Pro+ 5G होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में नहीं बताया है। चीन में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद इसके बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके भारत में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

Realme 11 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा Samsung ISOCELL HM3 होगा। इस 200 मेगापिक्सल के पकैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। Realme ने इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट की भी जानकारी दी है। इसकी स्क्रीन 6.7 इंच और फुल HD+ और 1,080 x 2,400 पिक्सल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन को Geekbench पर MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ देखा गया है। इसमें 1 TB तक की स्टोरेज होगी। चीन में इसे 16 GB तक के RAM के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसका वजन लगभग 183 ग्राम होगा। 

पिछले महीने Realme ने अपने Narzo N55 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। यह MediaTek Helio G88 SoC के साथ कंपनी का पहला N सीरीज Narzo स्मार्टफोन है। इसे  4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है और इनके प्राइसेज क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है औऱ इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसे प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »