Realme 12 Pro, 12 Pro+ जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

इन स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इससे इनके जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है

Realme 12 Pro, 12 Pro+ जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस सीरीज में एक बेस, एक Pro और Pro+ मॉडल शामिल हो सकता है

ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स Realme 11 Pro और 11 Pro+ की जगह लेंगे
  • इनमें क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जा सकता है
  • Realme 12 Pro+ का कैमरा Oppo Find X6 के समान होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme जल्द Realme 12 Pro और 12 Pro+ को भारत में लॉन्च कर सकती है। ये Realme 11 Pro और 11 Pro+ की जगह लेंगे। हाल ही में Realme 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर और कैमरा के बारे में जानकारी लीक हुई थी। 

Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme 12 Pro और 12 Pro+ को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इससे इन स्मार्टफोन्स के जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। Realme 11 सीरीज की तरह इसमें एक बेस, एक Pro और Pro+ मॉडल शामिल हो सकता है। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Realme 12 Pro+ में 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में Sony IMX709 सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इसी टिप्सटर ने इससे पहले एक पोस्ट में कहा था कि Realme 12 Pro+ का कैमरा Oppo Find X6 के समान होने की संभावना है। Oppo Find X6 में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी Sony IMX890 कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का एक अन्य सेंसर है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर दिया गया है। 

Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »