Realme GT 8 Pro में मिल सकता है नए डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल

इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme GT 8 में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है

Realme GT 8 Pro में मिल सकता है नए डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल

इस स्मार्टफोन में नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Realme GT 8 Pro में दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन हो सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल होंगे
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की GT 8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में कंपनी ने Realme GT 8 Pro के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन का टीजर दिया था। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Realme GT 8 Pro का डिजाइन लीक किया है। इसमें यह स्मार्टफोन नए डिजाइन वाले स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ है। इस टिप्सटर का कहना है कि यह Deco कहा जाने वाला डिजाइन है। इस इमेज में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा है और इसमें मेटल का फ्रेम है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। हालांकि, इसमें LED फ्लैश के लिए कटआउट नहीं दिख रहा है। 

Realme GT 8 Pro में दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन हो सकते हैं। इसमें रियर पैनल के नीचे दाएं कोने पर Realme की ब्रांडिंग है। हाल ही में Realme ने Weibo पर इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन सीरीज को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एक अन्य टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने बताया था कि Realme GT 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Realme GT 8 और GT 8 Pro में नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme GT 8 में 6.6 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने बताया था कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें अन्य डिवाइसेज की रिवर्स चार्जिंग को भी फीचर है। Realme का दावा है कि इस स्मार्टफोन की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के कारण सिंगल चार्ज में 25 मूवीज तक देखी जा सकती हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »