डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने Realme P3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी की नई P सीरीज के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
Realme P3 Lite 5G का भारत में प्राइस, उपलब्धता
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 13,999 रुपये का है। इसे Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 22 सितंबर से Realme के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।
Realme P3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के RAM को वर्चुअल तरीके से 18 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी स्टोरेज एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ सकती है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और OReality ऑडियो सपोर्ट के साथ स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फ्लिकर सेंसर, लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर हैं। Realme P3 Lite 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 165.70 × 76.22 × 7.94 mm और भार लगभग 197 ग्राम का है। कंपनी का दावा है कि इसने मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास किया है। Realme ने हाल ही में 15,000 mAh की बैटरी वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की योजना बड़ी बैटरी के साथ एक अन्य स्मार्टफोन को लाने की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?