Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग

थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Realme C100i की मॉडल नंबर - RMX5377 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 4G कनेक्टिविटी होगी

Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme C100 5G को भी पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है
  • Realme C100i के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme C100i के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जा सकता है। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Realme C100 5G को भी पेश किया जा सकता है।  

थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर Realme C100i की मॉडल नंबर - RMX5377 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 4G कनेक्टिविटी होगी। हालांकि, इस लिस्टिंग से Realme C100i के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं निली है। इससे पहले यह स्मार्टफोन यूरोप के EEC और इंडोनेशिया के TKDN सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखा था। 

Realme C100i की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और इटली के पोर्टल्स पर भी लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के अलावा 4 GB + 128 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। Realme C100i में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिंगल स्पीकर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

इस सीरीज में Realme C100 5G को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ LCD स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Realme C100 5G के लिए ग्रीन और पर्पल कलर्स के विकल्प मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  3. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  7. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  8. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  9. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  10. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »