Red Magic ने चीनी बाजार में Red Magic 11S Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Red Magic 11S Pro और Red Magic 11S Pro+ शामिल हैं।
Photo Credit: Red Magic
Red Magic 11S Pro में 6.85 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।
Red Magic ने चीनी बाजार में Red Magic 11S Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Red Magic 11S Pro और Red Magic 11S Pro+ शामिल हैं। नए स्मार्टफोन परफॉर्मेंस, कूलिंग टेक्नोलॉजी, डिस्प्ले क्वालिटी और दमदार बैटरी कैपेसिटी प्रदान करते हैं। Red Magic 11S Pro सीरीज में 6.85 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Red Magic 11S Pro और Red Magic 11S Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Red Magic 11S Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 युआन (लगभग 73,222 रुपये) है। वहीं RedMagic 11S Pro+ के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 युआन (लगभग 82,856 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन (लगभग 93,454 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत और 7,999 युआन (लगभग 1,06,943 रुपये) है।
Red Magic 11S Pro सीरीज में 6.85 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95.3 प्रतिशत है। Magic 11S Pro में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Pro+ में 7500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्रो+ मॉडल में फुल लिक्विड कूलिंग मॉड्यूल भी शामिल है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। रेड मैजिक 11S प्रो सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 लीडिंग वर्जन दिया गया है। इस लाइनअप में कंपनी का रेड कोर R4 गेमिंग चिप भी शामिल है, जिसे ग्राफिक्स रेंडरिंग, फ्रेम इंटरपोलेशन, टच रिस्पॉन्स और समग्र गेमिंग प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic 11S Pro सीरीज के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, एनएफसी, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और 3.5 मिमी हेडफोन शामिल है। एक और खास बात स्टीम डायरेक्ट कनेक्टिविटी है, जिससे यूजर्स बिल्ट-इन गेमिंग स्पेस के जरिए सपोर्टेड पीसी गेम्स को सीधे एक्सेस कर सकते हैं। रेडमैजिक ने फोन में लिक्विड और एयर कूलिंग को मिलाकर एक ड्यूल कूलिंग सिस्टम लगाया है। इस सेटअप में एक नया लिक्विड कूलिंग चैनल 24,000 आरपीएम का कूलिंग फैन और एक नया 43-ब्लेड वाला इंटरनल फैन स्ट्रक्चर शामिल है। कूलिंग फैन IPX8 वॉटर रेजिस्टेंस का सपोर्ट करता है, जबकि वहीं फोन IPX8 रेटिंग के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट