Oben Electric ने दावा किया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के 15 दिनों के भीतर 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
Photo Credit: Oben
फिलहाल Oben Rorr Evo की कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है
Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo को लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के भीतर 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी का कहना है कि यह भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट की तेजी से बढ़ती डिमांड को दिखाता है। Oben Electric के मुताबिक Rorr Evo को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कंपनी अब अगले महीने से इसकी डिलीवरी शुरू करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल बाइक को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बुक किया जा सकता है।
Oben ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि ऑफर खत्म होने के बाद Oben Rorr Evo की कीमत 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। Oben Electric ने अपनी वेबसाइट पर बाइक के लिए पेमेंट पोर्टल भी लाइव कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसके पास फिलहाल 18 से ज्यादा राज्यों के 100 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। इसके अलावा कंपनी FY27 के अंत तक देशभर में 200 नए एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने की योजना बना रही है।
Oben Rorr Evo में 9kW पावर वाली I-PMSM मोटर दी गई है, जो 250Nm तक का व्हील टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 3.4kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक बैटरी पर 8 साल की वारंटी मिलेगी और इसकी टेस्टिंग 280 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पर की गई है।
रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Oben Rorr Evo एक बार चार्ज करने पर 180 किमी तक की IDC रेंज दे सकती है, जबकि इसकी रियल वर्ल्ड रेंज करीब 150 किमी बताई गई है। बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
Oben Rorr Evo में ट्रेलिस फ्रेम और ARX प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में 270mm डिस्क ब्रेक और CBS फीचर मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो बाइक में 5 इंच की TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी और चार राइडिंग मोड - Eco, Road, Havoc और Smart IQ दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Smart IQ मोड AI आधारित राइडिंग पैटर्न के जरिए रेंज का अनुमान लगा सकता है। इसके अलावा बाइक में फॉल अलर्ट फीचर, ऑल-LED लाइटिंग, प्रोजेक्टर हेडलाइट, हॉरिजॉन्टल DRL, 6 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और USB पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा