• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स

Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स

Realme ने भारत में Realme 16 सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कुछ मॉडल्स अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले 7 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं।

Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro+ अब लॉन्च कीमत से 7 हजार रुपये महंगा हुआ
  • कंपनी ने मेमोरी और कंपोनेंट लागत बढ़ने का हवाला दिया
  • Realme 16 सीरीज के सभी मॉडल्स की नई कीमतें लागू हुईं
विज्ञापन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत की वजह से Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की नई कीमतें लागू की हैं। नई कीमतों के बाद Realme 16 Pro+ अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले 7 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। Realme ने कथित तौर पर इसकी जानकारी ट्रेड पार्टनर्स और रिटेलर्स को सर्कुलर के जरिए दी और वर्तमान में नई कीमतें ऑनलाइन भी दिखाई देनी शुरू हो चुकी है।

नई कीमतों के मुताबिक Realme 16 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये से बढ़कर 33,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट अब 36,999 रुपये में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये कर दी गई है।

Realme 16 Pro की बात करें तो इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये हो गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल अब 42,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने Realme 16 Pro+ की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 46,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट 48,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

नई कीमतों के बाद Realme 16 अब लॉन्च कीमत से 4 हजार रुपये तक महंगा हो चुका है। वहीं Realme 16 Pro की कीमत में 6 हजार रुपये तक और Realme 16 Pro+ की कीमत में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद Realme 16 Pro अब सीधे 40 हजार रुपये से कम कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेगा।

कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई थी। X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने रिटेलर्स को Realme द्वारा शेयर किया गया सर्कुलर शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि बढ़ी हुई कीमतें आज, यानी 18 मई से लागू होंगी। Gadgets 360 ने भी बढ़ी हुई कीमतों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और कुछ अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स पर लिस्टेड देखा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »