ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है
Photo Credit: Motorola
इस स्मार्टफोन को ब्राउन, रेड और टील कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में पिछले महीने Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में जल्द Motorola Edge 70 Pro+ को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Motorola Edge 70 Pro के लगभग समान है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Pro+ के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं दिख रहा है। इस माइक्रोसाइट के URL से यह Motorola Edge 70 Pro+ होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन को ब्राउन, रेड और टील कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Motorola Edge 70 Pro+ में स्क्वेयर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन है और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले (2,772 x 1,272 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 एक्सट्रीम चिपसेट और Arm Mail-G720 MC8 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइट ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन के लिए तीन OS अपग्रेड उपलब्ध कराए जाएंगे। Motorola Edge 70 Pro की 6,500 mAh की बैटरी 90 W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में मोटोरोला के दो स्मार्टफोन्स को कल (19 मई) को लॉन्च किया जाएगा। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 होगा। इन स्मार्टफोन्स को अप्रैल में यूरोप में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट