Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro से हो रहा है।
Photo Credit: Vivo/Xiaomi/Oppo
Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X300 Ultra लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro से हो रहा है। Vivo X300 Ultra में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Xiaomi 17 Ultra ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है। जबकि Oppo Find X9 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है। आइए Vivo X300 Ultra, Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Vivo X300 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। जबकि Xiaomi 17 Ultra के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं Oppo Find X9 Pro के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की Xiaomi HyperRGB OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, टच सैंपलिंग रेट 300Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। वहीं Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
प्रोसेसर
Vivo X300 Ultra में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर आता है। वहीं Xiaomi 17 Ultra ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। जबकि Oppo Find X9 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo X300 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Oppo Find X9 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 काम करता है।
कैमरा सेटअप
Vivo X300 Ultra के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.67 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Xiaomi 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Oppo Find X9 Pro में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.1 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा
Vivo X300 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oppo Find X9 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
डाइमेंशन
Vivo X300 Ultra की लंबाई 162.98 मिमी, चौड़ाई 76.81 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 237 ग्राम है। जबकि Xiaomi 17 Ultra की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 218.4 ग्राम है। वहीं Oppo Find X9 Pro की लंबाई 156.98 मिमी, चौड़ाई 73.93 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और 203 ग्राम है।
कनेक्टिविटी
Vivo X300 Ultra में 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 दिया गया है। जबकि Xiaomi 17 Ultra में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं Oppo Find X9 Pro में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन 1 पोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील