Poco F7 5G जल्द होगा लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा

Poco F7 5G जल्द होगा लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 होगा
  • ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Poco F7 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F7 5G अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की 7,550 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क में 21 लाख प्वाइंट से अधिक का स्कोर मिला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Poco F7 5G के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेम्परेचर कंट्रोल के साथ 3D IceLoop सिस्टम और 6,000 mm वेपर कूलिंग चैंबर होगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। 

हाल ही में देश में Poco के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। Poco ने बताया है कि F7 5G को 24 जून को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। F7 5G के डिजाइन का टीजर भी दिया गया था। इसमें यह ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर 'लिमिटेड एडिशन' लिखा है, जिससे इस कलर वेरिएंट की सीमित उपलब्धता का संकेत मिल रहा है। 

इस वर्ष मार्च में कंपनी ने F7 Ultra के साथ  F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। Poco के F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »