Poco F7 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है

Poco F7 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसमें Snapdragon के चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा
  • Poco F7 में 7,550 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का F7 5G जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें Snapdragon के चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ Poco F7 Ultra को भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में पेश किया गया था। 

Poco ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि F7 5G को 24 जून को भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। F7 5G के डिजाइन को टीजर दिया गया है। इसमें यह ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर 'लिमिटेड एडिशन' लिखा है, जिससे इस कलर वेरिएंट की सीमित उपलब्धता का संकेत मिल रहा है। 

फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, इस माइक्रोसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले देश में Poco के चीफ, Himanshu Tandon ने F7 Ultra के लॉन्च का टीजर दिया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5,300 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Poco F7 के देश में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में 7,550 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6,550 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6.83 इंच 1.5K फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस वर्ष मार्च में Poco ने F7 Ultra के साथ  F7 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Poco F7 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 और Poco F7 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। कंपनी के F7 Ultra में 5,300mAh की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। F7 Pro में 6,000 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »