Mobile Prices

Mobile Prices - ख़बरें

  • Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    भारत में Tecno Camon 50 Ultra 5G को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Tecno Camon 50 Ultra 5G के लिए Nebula Titanium, Cypress Green और Misty Purple कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है।
  • Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
    एपल की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक-तिहाई घटाने की योजना है। हालांकि, एपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस अमेरिकी कंपनी ने कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से डिमांड पर असर का आकलन किया है। इस आकलन के आधार पर आगामी स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटेजी में बदलाव किया जा सकता है।
  • Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
    सैमसंग अपने Galaxy Z Fold 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ये फोल्डेबल्स लगातार चर्चा में हैं। अब लॉन्च से पहले Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस लीक हो गया है। लीक हुई कीमत यूजर्स को निराश कर सकती है क्योंकि ये फोल्डेबल स्मार्टफोन पुराने मॉडल्स से काफी महंगे हो सकते हैं।
  • Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
    Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी कैपेसिटी Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अधिक होगी। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find N7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष मार्च में पेश किए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है।
  • Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
    पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है।
  • ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
    Ai+ Nova 2 Ultra 5G ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1900 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,099 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹13,950 बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
  • Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
    Moto G77 Power का मुकाबला Redmi Note 15 SE और iQOO Z10R 5G से हो रहा है। Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। जबकि Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।
  • Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
    इस स्मार्टफोन में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 18 Pro में फ्लैट डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें अपग्रेडेड डुअल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
    Realme Narzo 100x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए AI Pulse Light फीचर नौ विभिन्न कलर ऑप्शंस और पांच स्पीड सेटिंग्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Flash Orange और Midnight Black कलर्स के विकल्प होंगे।
  • iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
    भारत में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO Z11 Lite में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Solar Flame और Midnight Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO Z11 Lite के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
  • Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    Redmi Note 17 Pro का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है। कंपनी घरेलू मार्केट में इस सीरीज को पेश करने वाली है। Redmi Note 17 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 1.5 रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
  • BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?
    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक खास सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। Satellite Phone की कीमत ₹1,34,166 है। BSNL ने इसे खरीदने और इससे जुड़ी जानकारी के लिए खास कॉन्टैक्ट चैनल तैयार किए हैं। ग्राहक अपनी पूछताछ के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन जैसे कि 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं। सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत एडवांस होता है, इसलिए आम कमर्शियल मोबाइल सर्विस के मुकाबले में इसे शुरू करना या इस्तेमाल करना काफी महंगा और मुश्किल है।
  • Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
    Oppo Reno16 और Oppo Reno16c की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹67,999 है। वहीं Oppo Reno 16c 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। 
  • Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट
    Moto G77 Power की तुलना OnePlus Nord CE6 Lite  और Nothing Phone 3a Lite 5G से हो रही है। Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »