• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo की Find X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, क्विक एक्शंस के लिए मिल सकता है अलग बटन

Oppo की Find X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, क्विक एक्शंस के लिए मिल सकता है अलग बटन

इस सीरीज के Find X8 में एक अलग बटन दिख रहा है। इसे क्विक बटन कहा जा रहा है। यह इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर है

Oppo की Find X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, क्विक एक्शंस के लिए मिल सकता है अलग बटन

Apple की जल्द लॉन्च होने वाली iPhone 16 सीरीज में भी नया कैप्चर बटन दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसे क्विक बटन कहा जा रहा है
  • यह इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर है
  • इस सीरीज में Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo ने इस वर्ष की शुरुआतत में Find X7 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है। Oppo की Find X8 सीरीज भी जल्द पेश की जा सकती है। इसमें Oppo Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में एक अलग बटन दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Find X8 का कथित डिजाइन पोस्ट किया है। यह स्मार्टफोन एक अलग बटन के साथ दिख रहा है। इसे क्विक बटन कहा जा रहा है। यह इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर है। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने इस सीरीज से जुड़े मार्केटिंग पोस्टर को लीक किया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि क्विक बटन कैमरा मोड, पिक्चर व्युइंग मोड और गेम मोड में कई फंक्शंस के लिए हो सकता है। इस बटन को देर तक प्रेस करने से फोटो लेने की सुविधा मिलेगी और इस पर स्लाइड करने से जूम इन और आउट किया जा सकेगा। 

पिक्चर व्युइंग मोड में इस बटन पर स्लाइड करने से फोटोज को स्कॉल किया जा सकेगा। Apple की जल्द लॉन्च होने वाली iPhone 16 सीरीज  में भी नया कैप्चर बटन दिया जा सकता है। AppleInsider की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में iPhone 16 सीरीज की कैमरा यूनिट्स और एक्शन बटन को लीक किया गया है। इस बटन से यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे एक्शन कर सकेंगे। यह दाएं कोने के नीचे हो सकता है। इस DSLR जैसे बटन से स्टॉक ऐप में जूम इन और आउट किया जा सकेगा। iPhone 16 सीरीज में Apple Intelligence फीचर्स भी मिल सकते हैं। पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज के iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में Apple Intelligence फीचर्स थे। 

एपल की नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »