• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X8 Ultra फोन आएगा 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ! लॉन्च से पहले खुलासा

Oppo Find X8 Ultra फोन आएगा 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ! लॉन्च से पहले खुलासा

Find X8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं।

Oppo Find X8 Ultra फोन आएगा 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ! लॉन्च से पहले खुलासा

Oppo Find X7 की सक्सेसर सीरीज (फोटो में) Oppo Find X8 को लेकर लीक्स जोरों पर हैं।

ख़ास बातें
  • यह फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा।
  • फोन के जनवरी 2025 में लॉन्च होने की संभावना है।
  • फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Oppo की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X7 की सक्सेसर Oppo Find X8 को लेकर लीक्स जोरों पर हैं। सीरीज का Ultra मॉडल खासतौर पर चर्चा में है। Oppo Find X8 Ultra के लिए कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। अब फोन की बैटरी और चार्जिंग के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Oppo Find X8 Ultra स्मार्टफोन को लेकर एक और लीक सामने आया है। फोन के जनवरी 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च से पहले चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसकी बैटरी और चार्जिंग को लेकर बड़ा खुलासा (via) किया है। Find X8 Ultra में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में धांसू फास्ट चार्जिंग होगी। टिप्स्टर की मानें तो फोन 100W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। वायरलेस चार्जिंग फीचर का जिक्र भी टिप्स्टर ने किया है। जिसके मुताबिक फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

Find X8 Ultra के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं। फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 3168 x 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होकर आ सकता है। यह फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करेगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में खास बात यह होगी कि फोन 2 पेरिस्कोप लेंस के साथ आ सकता है। 

वहीं सीरीज का प्रो मॉडल इसी साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है और रियर साइड में चार कैमरा वाला सेटअप देखने को मिल सकता है। इस फोन में भी डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सीरीज के वनिला मॉडल की बात करें तो इसमें तुलनात्मक रूप से छोटा डिस्प्ले होगा और यह फ्लैट स्क्रीन हो सकती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »