Oppo के Find X8 Pro में होंगे डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

इस सीरीज के Find X8 और Find X8 Pro दोनों में AI फीचर्स मिलेंगे। Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा

Oppo के Find X8 Pro में होंगे डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

इस सीरीज के Find X8 और Find X8 Pro दोनों में AI फीचर्स मिलेंगे

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को शुरुआत में चीन में लाया जाएगा
  • Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स मिलेंगे
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X8 सीरीज को 24 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज के Find X8 और Find X8 Pro के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के बारे में जानकारी दी थी। Find X8 में 5,630 mAh और Find X8 Pro में 5,910 mAh की बैटरी होगी। 

इस स्मार्टफोन सीरीज को शुरुआत में चीन में लाया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के Find X8 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होंगे। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसके कैमरा सैम्पल भी शेयर किए गए हैं। Oppo की चीन में वेबसाइट पर बताया गया है कि Find X8 और Find X8 Pro दोनों में AI फीचर्स मिलेंगे। Find X8 में 6.59 इंच और Find X8 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआतत में Find X7 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी गई है।  इन स्मार्टफोन्स में एक अलग बटन दिया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Find X8 का कथित डिजाइन पोस्ट किया था।। यह स्मार्टफोन एक अलग बटन के साथ दिख रहा है। इसे क्विक बटन कहा जा रहा है। यह इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर है। 

इसके अलावा Weibo पर एक यूजर ने इस सीरीज से जुड़े मार्केटिंग पोस्टर को लीक किया था। इससे यह संकेत मिला था कि क्विक बटन कैमरा मोड, पिक्चर व्युइंग मोड और गेम मोड में कई फंक्शंस के लिए हो सकता है। इस बटन को देर तक प्रेस करने से फोटो लेने की सुविधा मिलेगी और इस पर स्लाइड करने से जूम इन और आउट किया जा सकेगा। पिक्चर व्युइंग मोड में इस बटन पर स्लाइड करने से फोटोज को भी स्कॉल किया जा सकेगा। पिछले महीने लॉन्च की गई Apple की iPhone 16 सीरीज  में भी नया कैप्चर बटन दिया गया है। इस बटन से यूजर्स कैमरा ऑन करने या वीडियो लेने जैसे फंक्शंस किए जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • कमियां
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  2. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  3. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  4. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  5. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  6. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  7. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  8. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »