• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung की ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Huawei को मिलेगी टक्कर

Samsung की ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Huawei को मिलेगी टक्कर

कुछ महीने पहले सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 को पेश किया था। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स की डिमांड कंपनी के अनुमान से कम रही है

Samsung की ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, Huawei को मिलेगी टक्कर

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • Huawei के Mate XT Ultimate Edition को यह स्मार्टफोन टक्कर देगा
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • इस सेगमेंट में कुछ अन्य कंपनियां भी अपने मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश करने की योजना है। हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei के Mate XT Ultimate Edition को यह स्मार्टफोन टक्कर देगा। Xiaomi, Honor और Oppo जैसी कुछ अन्य कंपनियां भी ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर कार्य कर रही हैं। 

ZDNet Korea ने एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सैमसंग की योजना एक एंट्री-लेवल क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ दो बार फोल्ड होने वाली स्क्रीन वाला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की है। अगले वर्ष इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स की योजना तैयार कर ली गई है। कुछ महीने पहले सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 को पेश किया था। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स की डिमांड कंपनी के अनुमान से कम रही है। 

Huawei ने Mate XT Ultimate Design को शुरुआत में चीन में पेश किया है। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इसके 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। 

इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »