इस वर्ष जून में कंपनी ने Oppo Reno 14F 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन के बहुत से स्पेसिफिकेशंस Oppo Reno 14F 5G के समान हो सकते हैं
इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष जून में कंपनी ने Oppo Reno 14F 5G को पेश किया था। आगामी स्मार्टफोन के बहुत से स्पेसिफिकेशंस Oppo Reno 14F 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स मिल सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Oppo ने बताया है कि Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition को 15 नवंबर को मेक्सिको में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की मेक्सिको में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition एक लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स में होगा। इसकी प्रत्येक यूनिट में एक अलग कलेक्शन कोड दिया जाएगा। इसके साथ Star Wars थीम वाला SIM इजेक्टर टूल और इससे जुड़ा फोन स्टैंड दिया जा सकता है।
Oppo Reno 14F 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 14F 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस NTD 14,300 (लगभग 41,000 रुपये) का है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition का प्राइस इससे कुछ अधिक हो सकता है। Oppo Reno 15 सीरीज को भी 17 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और नया Reno 15 Mini शामिल हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस सीरीज के बेस वेरिएंट को RAM और स्टोरेज के पांच वेरिएंट्स और Reno 15 Pro को चार विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत