7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 5G, जानें प्राइस, स्पसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है

7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 5G, जानें प्राइस, स्पसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है
  • Oppo A6 5G में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने मंगलवार को Oppo A6 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Oppo A6 5G का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया है। Oppo A6 5G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,599 (लगभग 20,000 रुपये) का है। इसे 12 GB + 256 GB और 12 GB RAM + 512 GB के वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराा जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जा रही है। इसे ब्लू, पिंक और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo A6 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक क एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर  MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Oppo A6 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और एक्सेलरोमीटर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, GPS और Beidou के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 158.20 x 75.02 x 8 mm और भार लगभग 185 ग्राम का है। पिछले सप्ताह  Oppo A6 Pro 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर सहित SuperCool VC सिस्टम दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »