Oppo A6 Pro 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Oppo ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G पेश किया है। Oppo A6 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। A6 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।