इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प मिल सकते हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि चीन में हाल ही में मॉडल नंबर - PYB110 वाले एक स्मार्टफोन को रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। इस टिप्सटर का दावा है कि यह OnePlus 16 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM, LTE FDD और WLAN के विकल्प हैं। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है।
इससे पहले OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। हाल ही में एक अन्य टिप्सटर ने बताया था कि OnePlus 16 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 70,600 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 5,499 (लगभग 77,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 5,999 (लगभग 84,700 रुपये) का हो सकता है। OnePlus 16 का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 1,05,900 रुपये) हो सकता है।
भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए OnePlus 15 में 6.78 इंच FHD+ (1,272x2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Color OS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। OnePlus 15 में नया Ice River वेपर कूलिंग सिस्टम है। इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps तक का सपोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल