फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है।
फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है।
Motorola Edge 70 Neo जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। हाल ही में फोन के लॉन्च को लेकर एक लीक सामने आया था जिसमें इसके जल्द मार्केट में आने की बात कही गई है। अब फोन के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Neo कंपनी की Edge सीरीज में नया एडिशन होगा। फोन में कई आकर्षक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Motorola Edge 70 Neo के रेंडर्स इसके डिजाइन का भी खुलासा करते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। Mac Observer (via) की ओर से ये रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। फोन चार रंगों में नजर आया है जिसमें पिंक, डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू को शामिल किया गया है। फोन में मैटे फिनिश दी गई है। पिंक वेरिएंट में अलग पैटर्न दिख रहा है। फोन का डिस्प्ले किनारों पर से कर्व्ड नजर आ रहा है। कंपनी इस तरह के डिस्प्ले को अपने Edge सीरीज में पहले से ही इस्तेमाल करती आ रही है।
Motorola Edge 70 Neo चार कलर्स में आ सकता है।
Photo Credit: Mac Observer
फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है। इसके एक सेंसर पर 200 मेगापिक्सल लिखा हुआ दिख रहा है। जो कि इसका मेन कैमरा सेंसर हो सकता है। Edge 70 Neo के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकती है। इस सीरीज में पहले से ही कई मॉडल्स मौजूद हैं जिनके साथ यह नया एडिशन होगा।
Motorola Edge 70 Neo इससे पहले आए Edge 60 Neo का सक्सेसर होने वाला है। Edge 60 Neo में 6.36 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह एक फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले से लैस होकर आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बो चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Motorola Edge 70 Neo इससे अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर