Ola Electric ने शुरू की 4680 Bharat Cell वाले S1 Pro+ की डिलीवरी

इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली कंपनी बन गई है

Ola Electric ने शुरू की 4680 Bharat Cell वाले S1 Pro+ की डिलीवरी

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है

ख़ास बातें
  • इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है
  • यह बैटरी पैक अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है
  • पिछले महीने इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का प्रदर्शन कमजोर रहा है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली  ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली कंपनी बन गई है। 

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, "4680 Bharat Cell से चलने वाले देश के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तेजी से डिलीवरी की जा रही है। यह केवल ओला इलेक्ट्रिक के लिए नहीं, ब्लिक भारत की ग्लोबल EV हब बनने की यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है।" यह बैटरी पैक अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक सेफ्टी की पेशकश करता है। ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। यह सिर्फ 2.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल ABS के साथ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें डुअल-टोन सीट और एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro Sport को भी लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।  S1 Pro Sport में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का प्रदर्शन कमजोर रहा है। नवंबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत गिरकर 8,254 यूनिट्स की है। इस मार्केट में कंपनी गिरकर पांचवें स्थान पर चली गई है। इसका मार्केट शेयर घटकर 7.19 प्रतिशत का है। ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट का बड़ा असर इसके शेयर प्राइस पर भी पड़ रहा है। पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor ने Bajaj Auto को पीछे छोड़कर इस मार्केट में पहला स्थान हासिल किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री नवंबर में लगभग 20 प्रतिशत गिरकर लगभग 1.15 लाख यूनिट्स की रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »