Motorola के Razr 50 में हो सकता है  MediaTek Dimensity चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Geekbench पर लिस्टिंग से इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 8 GB का RAM होने का पता चल रहा है

Motorola के Razr 50 में हो सकता है  MediaTek Dimensity चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Mediatek का प्रोसेसर हो सकता है
  • इसे मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,751 प्वाइंट मिले हैं
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,950 mAh की हो सकती है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का Razr 50 अगले महीने लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 की जगह लेगा। Motorola Razr 40 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 दिया गया था। Motorola Razr 50 में Mediatek का प्रोसेसर हो सकता है। यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है। 

Geekbench पर लिस्टिंग से इसमें एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 8 GB का RAM होने का पता चल रहा है। इसे मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,751 प्वाइंट और सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,033 प्वाइंट मिले हैं। अमेरिका में Motorola Razr 50 का प्राइस 699 डॉलर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Motorola Razr 50 Ultra के साथ लॉन्च किया जा सकता है। TENAA पर लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Razr 50 में 3.6 इंच OLED कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच OLED फुल HD+ (1,080 x 2,640 पिक्सल) इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसकी इनर स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 3,950 mAh की हो सकती है। हाल ही में टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया था। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 83,000 रुपये) का हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Razr 40 Ultra का भी इतना ही प्राइस था। इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, हॉट पिंक और स्प्रिंग ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले हो सकता है। 

Motorola Razr 50 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 4,000 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »